फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जूनियर बॉक्सिंग में सोनीपत व भिवानी बने चैंपियन

विज्ञापन
26-रोहतक के सुनारिया रोड ​​स्थित एकेडमी में आयोजित बॉ​क्सिंग चैंपिय​नशिप की रिंग में जूझते बॉक्
विज्ञापन

विज्ञापन

रोहतक। पांचवीं जूनियर बालक व बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप में वीरवार को हुए रोमांचक फाइनल मुकाबले में लड़कों के वर्ग में सोनीपत चैंपियन रहा तो रोहतक की टीम रनरअप रही। लड़कियों के वर्ग में साई भिवानी से चैंपियन बनी और हिसार की टीम रनरअप रही।
सिरसा के रानियां से विधायक अर्जुन चौटाला ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना विकसित करता है। इस तरह के आयोजन युवाओं को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में लड़कों के 44-46 किलोग्राम भार वर्ग में उदय सिंह ने स्वर्ण, चिराग ने रजत और राज व अंश ने कांस्य पदक हासिल किया। 46-48 में दक्ष स्वर्ण, शिवम रजत, सचिन व दीपांशु कांस्य विजेता रहे। 48-50 में यश यादव स्वर्ण, गौरव रजत, नैतिक व गुरप्रीत कांस्य पर रहे।
जूनियर गर्ल्स वर्ग में भी मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। 44-46 किलोग्राम में राखी ने स्वर्ण, भूमि ने रजत और निश्चल व अन्नु ने कांस्य पदक जीते। 46-48 में सोनिका ने स्वर्ण, काॅफी ने रजत व दिव्या व हिमानी रानी कांस्य विजेता रहीं। अन्य भार वर्गों में भी बेटियों ने शानदार खेल दिखाते हुए कई पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन


खेल प्रतिभाओंं से भरी है हरियाणा की धरती
हरियाणा बाक्सिंग संघ के अध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिंधु ने कहा कि हरियाणा की धरती खेल प्रतिभाओं से भरी है। बॉक्सिंग में प्रदेश लगातार देश-विदेश में नाम कमा रहा है। ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करती हैं जहां वह अपने हुनर को निखारते हैं। संघ का उद्देश्य ग्रामीण स्तर तक खेलों को बढ़ावा देना है।

26-रोहतक के सुनारिया रोड स्थित एकेडमी में आयोजित बॉक्सिंग चैंपियनशिप की रिंग में जूझते बॉक्

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें