फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नशे के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने जान दे दी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर की तेज कॉलोनी में नशे के लिए पिता ने पैसे देने से इंकार कर दिया तो बेटे ने बुआ के घर आकर फांसी का फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। मंगलवार तड़के चार बजे परिजनों ने कमरे के अंदर शव लटका देखा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक तेज कॉलोनी निवासी 22 साल के प्रिंस के पिता सरकारी विभाग में चौकीदार हैं। प्रिंस अपनी बुआ के घर रह रहा था। जांच में पता चला है कि वह नशा करने का आदी हो चुका है। सोमवार को उसके पिता ड्यूटी पर चले गए, जब वह उनके पास पहुंचा और पैसे मांगे तो पिता ने पैसे देने से इंकार कर दिया। वहीं पर प्रिंस धमकी देकर आया था कि अब वह कुछ और ही करेगा। पिता को ऐसा अंदेशा नहीं था कि बेटा आत्मघाती कदम उठा लेगा। बुआ के घर आकर प्रिंस अपने कमरे में चला गया। रात को उसकी बुआ के बेटे ने देखा तो वह कमरे के अंदर फंदे से लटका हुआ था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया को बुलाया गया। इसके बाद परिजनों के बयान दर्ज किए गए। मंगलवार दोपहर शव परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें