23सीटीके30....गांव बालंद में रैली निकलते पीएचसी बालंद और आईसीडीएस विभाग के कर्मचारी। स्रोत:विभा
रोहतक। पीएचसी बालंद और आईसीडीएस विभाग की ओर से बालंद गांव में शुक्रवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की सफलता के लिए बैठक व रैली का आयोजन किया गया। डॉ. अंजलि ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युग में बेटा-बेटी एक समान है। परिजन को इनमें कोई भी भेदभाव नही करना चाहिए। हम लोगों को यह मना आज के युग में बेटियां-बेटों से कुछ आग बढ़ रही है। इस मौके पर अनिता, मनोज मीना देवी, बंटी मौजूद रहे। संवाद