फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सोमवार से शुक्रवार तक मैंटीनेंस के नाम पर नहीं होगी बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। अब सोमवार से शुक्रवार तक सब स्टेशन व फीडरों के मरम्मत के नाम पर बिजली सप्लाई बाधित नहीं होगी। शनिवार और रविवार को ही मरम्मत कार्य सुबह के समय ही होंगे। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि बत्ती गुल होने से लोगों को परेशानी न हो। इसके बाद उच्चाधिकारियों ने सभी एक्सईएन, एसडीओ को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

अभी तक बिजली निगम आए दिन मरम्मत के नाम पर चार से पांच घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित कर देता था। अधिकांश मरम्मत
कार्य अफसर अपनी सहूलियत के हिसाब से सुबह नौ बजे से शुरू करते थे, जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी होती थी। इसको लेकर लोगों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करते हुए मरम्मत कार्य के नाम पर होने वाली कटौती को रोकने की मांग की। इस पर उच्चाधिकारियों ने मंथन करके फैसला लिया है कि अब सब स्टेशन और फीडरों पर मरम्मत कार्य सिर्फ और सिर्फ शनिवार और रविवार को होगा, जो सुबह के समय होगा ताकि लोगों को बिजली जाने से परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। बीच में मरम्मत कार्य वहीं किया जाएगा जहां इमरजेंसी होगी।
एसई एसके बंसल ने बताया कि सभी एक्सईएन और एसडीओ को आदेश कर दिए गए हैं कि मरम्मत कार्य सोमवार से शुक्रवार तक नहीं होगा। सिर्फ शनिवार और रविवार को मरम्मत होगी। हां, यदि कहीं पर इमरजेंसी होगी तभी मरम्मत कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें