फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कहीं नारद मोह तो कहीं श्रीराम जन्म का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर की रामलीलाओं के मंचन में नारद मोह से लेकर श्रीराम जन्म तक की धूम रही। नवरात्र के पहले दिन वीरवार को ओल्ड आईटीआई ग्राउंड, पंजाबी रामलीला क्लब प्रताप चौक, लोकल रामलीला पुराना बस स्टैंड और पुरानी अनाजमंडी रामलीला मंच पर नारद मोह की लीला का मंचन किया गया। गांधी नगर स्थित श्री नेक कुकारों वाली रामलीला में श्रीराम जन्म की लीला का मंचन हुआ। लोग अपने परिवार जनों के साथ स्टेज के समक्ष उपस्थित होकर रामलीला दृश्यों का आनंद उठाते रहे।
विज्ञापन


श्री रामलीला उत्सव कमेटी की ओर से पुरानी आईटीआई ग्राउंड सरकुलर रोड पर आयोजन महोत्सव में रामलीला का उद्घाटन महामंडलेश्वर बाबा कपिलपुरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद महाराज, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, पूर्व विधायक भारत भूषण बत्रा, समाजसेवी राजेश जैन व कमेटी के प्रधान सुभाष तायल ने किया। इस दौरान मुंबई और मुरादाबाद से आए कलाकारों ने नारद मोह नाटक की प्रस्तुति दी। आतिशबाजी भी की गई। रामलीला मंचन के अवसर पर शंकर लाल मित्तल, जयभगवान ऐरन, रमेश रोहिल्ला, विपिन गोयल, गुलशन निझावन, मनोज जिंदल, अंकित गर्ग, राजीव जैन, मनोज जिंदल सुशील मंगला, प्रेम गर्ग, सुनील बल्ली आदि सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें