फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। अलग-अलग जगह पर सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया तथा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, वार्ड 13 निवासी 26 वर्षीय मोहित किसी काम से कुलताना गांव गया हुआ था। जब वह वापस घर लौट रहा था तो अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। काफी देर तक सड़क पर गिरा रहने की वजह से ज्यादातर ख़ून बह गया और उसकी अस्पताल पहुंचने तक मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

दूसरी घटना नेशनल हाईवे के पास घटी। इस्माईला निवासी दीपक कुमार का शव नेशनल हाईवे नंबर 9 चुलियाणा मोड़ के पास कार में मिला है। मृतक की पत्नी श्वेता ने बताया कि उसका पति करिअर का काम करता था। वह बुधवार को रोहतक कूरियर देने गया था और घर नहीं लौटा। जब पता लगाया तो सूचना मिली की उसका शव कार में मिला है। कार का पिछला शीशा टूटा हुआ है। पुलिस सड़क हादसा मान रही है। घटना की सूचना पुलिस को दी। परिवार के लोगों ने किसी से भी कोई दुश्मनी होने से इनकार किया है। शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया।

पार्षद ने दिया मानवता का परिचय
नगर पालिका के पार्षद राजेश कुमार ने एक घायल को अस्पताल में पहुंचा कर मानवता का परिचय दिया है। बताया कि सड़क हादसे में घायल मोहित सड़क पर तड़पता रहा लेकिन राहगीर उसकी वीडियो बनाते रहे। इस दौरान पार्षद राजेश वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने घायल युवक को देखा और उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन ज्यादा खून बहने की वजह से उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें