फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट कॉलेज के पास कुछ दुकानें रही बंद, नेकीराम कॉलेज के पास नया ठिकाना

Tue, 29 Dec 2015 02:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीयू की परीक्षाओं में हु-ब-हु प्रश्नों की बुकलेट बेचे जाने का मामला थम नहीं रहा है। यूनिवर्सिटी प्रशासन भले ही सख्ती का दावा कर रहा हो, लेकिन कुछ खासा असर दिखाई नहीं दे रहा। जाट कॉलेज के पास कुछ दुकानें बंद दिखी, तो सोमवार को नए ठिकाने नेकीराम कॉलेज के बीच खुलेआम बुकलेट बेची गई।
विज्ञापन



बता दें, कि एमडीयू से संबद्घ कॉलेजों में परीक्षाएं चल रही है। यूनिवर्सिटी और जाट कॉलेज के बीच खुली फोटो स्टेट की दुकानों पर परीक्षाओं से कुछ घंटे पहले प्रश्नों की हु-ब-हु बुकलेट बेचे जाने का गोरखधंधा उजागर हुआ था।

 अमर उजाला में लगातार खबर प्रकाशित होने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी जिलों के डीसी और एसपी को पत्र लिखकर केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और सख्ती बरतने की मांग की थी, लेकिन पत्र के बाद भी पुलिस-प्रशासन की कुछ खास सख्ती दिखाई नहीं दी। सोमवार को सुबह और शाम दोनों मीटिंग के पेपरों की बुकलेट बेची गई।
विज्ञापन


 हालांकि जाट कॉलेज के पास फोटो स्टेट की एक-दो दुकानें बंद रही, लेकिन अब बुकलेट बेचने का नया ठिकाना पंडित नेकीराम कॉलेज के नजदीक कर लिया गया। हद तो तब है कि नेकीराम कॉलेज गेट के सामने हर समय पुलिस तैनात रहती है। इसके बाद भी खुलेआम यह बुकलेट बेची गई।

 न तो पुलिस और न ही प्रशासन ने इन्हें रोकने की जहमत उठाई और न ही फोटो स्टेट की दुकानों को बंद कराया। ऐसे में सवाल यह है कि जब परीक्षाओं को लेकर सभी इतने लापरवाही कैसे बरत रही हैं।

यूनिवर्सिटी की टीम ने किया निरीक्षण : रजिस्ट्रार
रजिस्ट्रार जितेंद्र भारद्वाज का कहना है कि परीक्षाओं को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। सोमवार को यूनिवर्सिटी की तरफ से गठित टीम ने कॉलेजों में जाकर निरीक्षण भी किया। केंद्र संचालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि परीक्षा में कोई भी लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें