फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने बनाया रोहतक व्यापार मंडल और सोम मलिक को चुना प्रधान

Mon, 08 Aug 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
सोम मलिक को चुना प्रधान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के अधिकतर मार्केट के प्रधान और व्यापारी रविवार को दुर्गा भवन में इकट्ठा होकर रोहतक व्यापार मंडल नाम से एक नया संगठन बना लिया। सभी ने सर्वसम्मति से सोम मलिक को प्रधान भी चुन लिया। इस मौके पर कहा गया कि कुछ लोग अपने मतलब के लिए व्यापारी संगठनों के प्रधान बने बैठे हैं। वह व्यापारियों के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं। इसी के साथ नये संगठन पर विवाद भी शुरू हो गया। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान गुलशन डंग ने नये संगठन को भाजपा मंडल की संज्ञा दी है। उन्होंने मंत्री मनीष ग्रोवर पर व्यापारियों को बांटने का आरोप लगाया है। जबकि नया संगठन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पालिका बाजार एसोसिएशन के प्रधान गुलशन निझावन ने कहा कि व्यापारियों की आवाज उठाने के लिए रोहतक व्यापार मंडल बनाया गया है। यह बिना किसी सियासी भेदभाव के केवल व्यापारियों के हितों के लिए काम करेगा। 
विज्ञापन


भिवानी बस स्टैंड के पास स्थित दुर्गा भवन में हुई व्यापारियों की बैठक में कहा गया कि शहर के व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ने वाला कोई संगठन नहीं है। कुछ व्यापारी अलग-अलग संगठनों के प्रधान बनकर बैठ गए हैं। इन्हें व्यापारियों ने नहीं चुना है। आरोप लगाया गया कि वह प्रधान बनकर केवल अपने फायदे के लिए काम कर रहे हैं। उनका दूसरे व्यापारियों की समस्याओं से कोई लेनादेना नहीं है। कहा गया कि हरियाणा व्यापार मंडल को चार साल पहले भंग कर दिया गया था। इस कारण शहर के व्यापारियों को इकट्ठा करके विधि पूर्वक प्रधान चुनना जरूरी है।

रोहतक व्यापार मंडल बनाकर उसका प्रधान चुना जाए, जो बीजेपी और कांग्रेस की राजनीति न करके केवल व्यापारियों के हित के लिए काम करे। इसके बाद पालिका बाजार एसोसिएशन के प्रधान गुलशन निझावन, दुर्गा भवन मंदिर के सुंदर श्याम नागपाल, राकेश सचेदवा और टीनू लुंबा ने पहले हरियाणा व्यापार मंडल के जिला प्रधान रहे सोम मलिक को रोहतक व्यापार मंडल का प्रधान बनाने का अनुमोदन किया। इस पर वहां मौजूद व्यापारियों ने मुहर लगा दी। इस तरह व्यापारियों ने हाथ खड़े करके सर्वसम्मति से सोम मलिक को प्रधान चुन लिया। 
विज्ञापन


यह व्यापारी रहे मौजूद
पालिका बाजार एसोसिएशन के प्रधान गुलशन निझावन, हिसार रोड प्रधान श्याम सचदेवा, राकेश सचदेवा, ओल्ड बस स्टैंड से अशोक अरोड़ा, पुरानी सब्जी मंडी से बिट्टू ठक्कर, कच्चा बेरी रोड से दर्शन लाल खुराना, आशु चुघ, कश्मीरी उप्पल, कृष्ण, नई सब्जी मंडी से रमेश कपूर, पप्पू मनचंदा, दुर्गा भवन मंदिर से सुंदर श्याम नागपाल, आंशु खुराना, डेयरी एसोसिएशन से अजय निझावन, फर्नीचर मार्केट से देवराज अनेजा, संजय साहनी, महेश कपूर, सोनीपत स्टैंड से पिंकी शर्मा, अशोका चौक मार्केट से विशाल भाटिया, सर्कुलर रोड लेबर चौक से अनिल आजाद, टीटू सरदार, भिवानी स्टैंड सिविल रोड से मन्नू बाबा, शोरी मार्केट एसोसिएशन के प्रधान राजीव मल्होत्रा, प्रवीण सपड़ा, शौरी रिटेल क्लाथ मार्केट से प्रधान राजकुमार सहगल, छोटूराम चौक मेडिकल मार्केट से सचिन मुंझाल, झज्जर रोड से रितेश सिंहपुरिया, गोहाना रोड से संजय चुघ, दिल्ली गेट मार्केट से अशोक, बड़ा बाजार मार्केट से गुलशन शर्मा, निरंकारी मार्केट से मनोज बतरा, गोहाना अड्डा सिविल रोड से दीपक गिरधर, गांधी कैंप मार्केट से राधेश्याम ढलल, तिलकराज, मदनलाल कुरडा, रेलवे रोड प्रधान चरणजीत बब्बर, बजरंग भवन से पार्षद अशोक खुराना, प्रेमनगर चौक से दिलबाग सैनी, दुर्गा कालोनी से गुलशन मान, पवन खुराना, किला रोड मंदिर वाली गली के प्रधान सत्यवान चहल, पवन निझावन, रोहतक केमिस्ट एसोसिएशन से रूबी चावला, किला रोड से जगदीश ढींगरा, ललित सुनेजा, हिसार रोड से बब्बी पूरी वाला, कृष्ण भाटिया, राकेश खुराना, कृष्ण, नवीन, रमन, जगत सिंह, ओम, संजय नागपाल आदि मौजूद रहे। 
--
व्यापारी हितों के लिए होगा काम : सोम मलिक
रोहतक व्यापार मंडल के प्रधान चुने जाने के बाद सोम मलिक ने कहा कि वह व्यापारियों के दम पर राजनीति नहीं करेंगे, बल्कि उनके हितों के लिए काम करेंगे। किसी जगह व्यापारियों के फायदे के लिए खड़ा होना पड़ा तो खड़े रहेंगे। किसी भी व्यापारी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। 
--
कभी व्यापारियों में भाजपा-कांग्रेस नहीं देखा : गुलशन निझावन
रोहतक व्यापार मंडल के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गुलशन निझावन का कहना है कि शहर में अधिकतर व्यापारी नेता भाजपा और कांग्रेस में बंट गए हैं। लेकिन रोहतक व्यापार मंडल में ऐसा नहीं होगा। भाजपा-कांग्रेस के भले ही समर्थक हों, लेकिन उनको केवल व्यापारी की नजर से देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि दंगे के दौरान व्यापारियों के नुकसान का मुआवजा दिलाने में वह दिन रात लगे रहे। उस समय भाजपा-कांग्रेस या जाति नहीं देखा। जिस तरह से सोम मलिक को प्रधान चुना गया है, उसी तरह हरियाणा का प्रधान भी चुनेंगे। 
--
व्यापारियों में फूट डाले रहे मनीष ग्रोवर : गुलशन डंग
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान गुलशन डंग कहना है कि शहर के व्यापारियों को मंत्री मनीष ग्रोवर एकजुट नहीं रहने देना चाहते हैं। वह व्यापारियों में फूट डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि नया संगठन व्यापार मंडल नहीं, बल्कि भाजपा मंडल दिखाई देता है। जिस तरह से मनीष ग्रोवर कर रहे हैं, उसका अंजाम उनको भुगतना पड़ेगा। व्यापारियों में इस तरह से फूट डालना अच्छी बात नहीं है। 
---
हरियाणा व्यापार मंडल का जिलाध्यक्ष हूं, बाकी पता नहीं : हेमंत बख्शी
व्यापारी नेता हेमंत बख्शी का कहना है कि हरियाणा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष वह हैं। बाकी कोई नई कार्यकारिणी बना रहा है और उसमें कौन-कौन शामिल होता है, इससे कोई मतलब नहीं है। हमेशा व्यापारियों को समस्या होने पर उनके साथ खड़ा रहता हूं और आगे भी खड़ा रहूंगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें