रोहतक। केंद्र व राज्य सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रखी हैं, जिसमें ज्यादातर परिवार पहचान पत्र व आधार कार्ड से जुड़ी हैं। ऐसे में अधिकारी पीपीपी व आधार कार्ड से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता से हल करें।
एसडीएम आशीष कुमार ने वीरवार को समाधान शिविर में शिकायतें सुनने के बाद अधिकारियों को ये दिशा निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि समाधान शिविर में तीन शिकायत आई, जो बिजली व पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी थीं। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि प्राथमिकता से समस्याओं का हल निकालें। साथ ही लोगों से आग्रह किया कि वे जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आएं।