बहादुरगढ़। वार्ड-14 के सेक्टर-9/9ए में पानी का बूस्टर बनकर तैयार हो गया है। इस पर तीन करोड़ 95 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। अब सेक्टर वासियों को पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। वर्ष 2022 में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसे बनाने के निर्देश दिए थे। अब यह बनकर तैयार हो गया है।
गर्मी को देखते हुए ग्रीवेंस कमेटी मेंबर जसबीर सैनी व पूर्व विधायक नरेश कौशिक के पुत्र हिमांशु कौशिक ने इसे चालू करवाया, ताकि सेक्टर वासियों को सुचारू रूप से पानी मिल सके। ग्रीवेंस कमेटी सदस्य जसबीर सैनी ने कहा कि इसका विधिवत रूप से उद्धघाटन किया जाना था, लेकिन लोकसभा चुनाव आचार संहिता लगने के कारण यह प्रक्रिया नहीं हो सकती, इसलिए मुख्यमंत्री नायब सैनी के निर्देश पर इसे आमजन के लिए शुरू करवाया गया है। इस बूस्टर के शुरू होने से सेक्टर वासियों को दोनों समय पानी मिलेगा। सैनी ने कहा कि महर्षि दयानंद पार्क, सेक्टर-9/9ए की सड़कों का निर्माण भी किया जा रहा है। इस मौके पर जेई आशीष, मुकेश सुपरवाइजर, अंजू गुप्ता, डॉ. निर्मल मिश्रा, वीरेंद्र रोहिल्ला, एएस यादव, एनएस कपूर, महासिंह रोझा, एमएस रोहिल्ला, आरएन सेठ, रमेश कुमार, सुरेश कौशिक, सुभाष शर्मा, ज्ञान सैनी, शिवमंगल, रामानंद रंगा, पवन वर्मा, अरुण गुप्ता, जगदीश, दीपक शर्मा, नरेश गौड़, नीरज सैनी, अरविंद वर्मा, विनोद व अन्य मौजूद रहे।