रोहतक। लघु सचिवालय स्थित सभागार में सोमवार को समाधान शिविर में नगराधीश अंकित कुमार ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। मौके पर समस्या का समाधान किया गया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। शिविर में नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मंजीत सिंह, पुलिस उपाधीक्षक गुलाब सिंह, जिला राजस्व अधिकारी प्रमोद चहल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल मौजूद रहे। वहीं सांपला में समाधान शिविर में चार शिकायतें प्राप्त हुई। उपमंडलाधीश उत्सव आनंद ने नागरिकों की समस्याओं की सुन अधिकारियों को निपटारे के निर्देश दिए। उधर, महम उपमंडल में उपमंडलाधीश विपिन कुमार ने समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनीं। शिविर में दो शिकायतें प्राप्त हुई। संवाद