फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: समाधान शिविर... बिना दस्तावेज लेकर आ रहे फरियादी शिकायत, 21 में से 10 का ही हुआ समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम की ओर से शुक्रवार को भी समाधान शिविर लगाया गया। इस दौरान 21 में से 10 शिकायतों का समाधान किया गया। कागजात की कमी के चलते 11 शिकायतों पर जांच आगे नहीं बढ़ सकी। आयुक्त डॉक्टर ब्रह्मजीत रांगी ने आम लोगों से आग्रह किया है कि वह दस्तावेज लेकर आएं।
विज्ञापन

शुक्रवार को निगम कार्यालय में समाधान शिविर लगाया गया। शिविर में नगर निगम डीएमसी एवं नोडल अधिकारी जितेंद्र कुमार ने भी नागरिकों की समस्याएं सुनी। वहींं दूसरी ओर नगर पालिका महम, सांपला और कलानौर में शहरी स्थानीय निकाय के अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनी। समाधान शिविर में नागरिक अपनी प्रॉपर्टी आईडी, हाउस टैक्स, जन्म प्रमाण पत्र, पानी निकासी आदि विभिन्न प्रकार की समस्याएं लेकर पहुंचे।
अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याओं को बड़ी गंभीरता से सुना और उनका समयबद्ध ढंग से समाधान करने का आश्वासन दिया। इसमें करतारपुरा कॉलोनी निवासी हर्ष कुमार ने प्रॉपर्टी की लोकेशन ठीक करवाने, संजय कॉलोनी निवासी सुनील सैनी ने बिल्डिंग प्लान के बारे में, कच्चा चमारिया रोड निवासी आशा रानी और हैफेड रोड निवासी दिलावर सिंह ने क्षेत्रफल दुरुस्त करवाने, छोटूराम नगर निवासी कैलाश ने नाम ठीक करवाने की अर्जी दी जबकि सेक्टर 2 निवासी कमलेश कुमारी ने प्रॉपर्टी टैक्स का रिकार्ड ठीक करवाने के लिए शिकायत दी है। समाधान शिविर में भवन निरीक्षक राजीव विज, एसडीओ सुनील शर्मा और टैक्स इंस्पेक्टर रमन सहित निगम के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें