रोहतक। गांव खरक जाटान के खेतों से चोर दो सोलर ट्यूबवेल के कंट्रोलर व तार चोरी करके ले गए। इस संबंध में लाखनमाजरा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस को दी शिकायत में खरक जाटान निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उन्होंने सोलर ट्यूबवेल कनेक्शन ले रखा है। मंगलवार सुबह खेत में गए तो ट्यूबवेल का कंट्रोलर व तार चोरी मिले। पड़ोसी हर्ष ने बताया कि उन्होंने मां शर्मिला के नाम से सोलर ट्यूबवेल कनेक्शन ले रखा है। चोर कंट्रोलर चुराकर ले गए। ब्यूरो