चिमनी गांव के खेत में लगे सोलर के कंट्रोलर को अज्ञात लोग चोरी करके ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। सुबाना निवासी दयाराम ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसका खेत चिमनी वाले रास्ते पर है। उसके खेत में सोलर प्लेट का कनेक्शन लगा हुआ है। अज्ञात लोग वहां से कंट्रोलर चोरी करके ले गए। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
परिजनों से बिछडे़ दो साल के बच्चे को पुलिस ने मिलवाया
झज्जर। दो वर्ष के गुमशुदा बच्चे को पुलिस ने परिजनों से मिलवाकर उनके चेहरों की मुस्कान लौटाई। थाना प्रबंधक शहर झज्जर निरीक्षक बलदेव ने बताया कि पुलिस की टीम को सूचना मिली थी कि एक 2 वर्ष का बच्चा आंबेडकर चौक पर घूम रहा है। इस सूचना पर थाना कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को अपने कब्जे में लिया। उससे उसके माता-पिता का पता पूछा तो बहुत कम उम्र होने के कारण बच्चा यह बताने में असमर्थ था। इसके बाद पुलिस की टीम ने बच्चों को अपने साथ लेकर शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर उसके माता-पिता की तलाश की। काफी तलाश के बाद पुलिस की टीम ने बच्चों के माता-पिता के बारे में पता चला। इसके बाद पुलिस टीम ने बच्चों को सही सलामत उसके माता-पिता के हवाले कर दिया। अपने बच्चे को सकुशल पाकर बच्चे के माता-पिता ने पुलिस की संवेदनशीलता की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।