फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खोखराकोट में श्मशान भूमि की मिट्टी रातों-रात चोरी, रोकने गए जेई की कार को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। खोखराकोट इलाके में धानक समाज की श्मशान भूमि में रातोंरात खुदाई करके ठेकेदार ने कई टन मिट्टी चोरी कर ली। न केवल टीला गायब कर दिया, बल्कि ढाई बजे तक अंधरे में मिट्टी उठाई गई। आरोप है कि नगर निगम का जेई रोकने गया तो उसकी कार को बुलडोजर से टक्कर मारने का प्रयास किया। शहर थाने में ठेकेदार व अन्य के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, मारपीट करने व मिट्टी चोरी करने का केस दर्ज किया है। नगर निगम के जेई विशाल शर्मा ने दी शिकायत में बताया कि सूचना मिली कि वार्ड नंबर पांच में स्थित धानक समाज की श्मशान भूमि के अंदर अवैध तरीके से खनन किया जा रहा है। जब मौके पर पहुंची कर बुलडोजर चालक को खुदाई रोकने के लिए कहा। साथ में ठेकेदार चमनपुरा निवासी राजकुमार से अनुमति पत्र मांगा। ठेकेदार ने अनुमति पत्र दिखाने से इन्कार करते हुए अभद्र व्यवहार किया। साथ ही चालक को बुलडोजर जेई के ऊपर चढ़ाने के लिए कहा। इसके बाद बुलडोजर चालक ने मौके से फरार होने का प्रयास किया, जेई ने अपनी कार अड़ा दी। बुलडोजर से चालक ने कार को साइड मार दी। मौके पर भीड़ जमा हो गई। बुलडोजर चालक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


11 हजार में झाड़ियां साफ कर जमीन समतल करने की दी थी अनुमति
जेई का कहना है कि मौके पर वार्ड पांच की महिला पार्षद गीता के पति डॉक्टर सतीश भी आ गए। सतीश ने अनुमति पत्र दिखाया, जिसमें 11 हजार रुपये में झाड़ियां साफ कर जमीन समतल करने का ठेका दिया था। मिट्टी उठाने की अनुमति नहीं थी। जबकि मौके पर दर्जनों हाईवा मिली हैं।


पुरातत्व विभाग के नियमों के तहत नगर निगम जमीन में तीन फीट तक खुदाई कर सकता है, लेकिन दूसरी जगह मिट्टी व ईंटे नहीं ले जा सकता। बिना अनुमति के न केवल टीला गायब कर दिया गया, बल्कि ढाई फीट तक मिट्टी जगह-जगह से उठाई गई है। कितने टन मिट्टी चोरी हुई, यह जांच के बाद पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशाल शर्मा, जेई, नगर निगम


नगर निगम के जेई की लिखित शिकायत पर आरोपी ठेकेदार व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर जल्द कार्रवाई करेंगे।
बिजेंद्र सिंह, प्रभारी थाना सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें