फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रितिका ने गोल्ड तो नेहा ने रजत और नितिका ने कांस्य पदक जीता

विज्ञापन
अल्बेनिया की राजधानी तिराना में आयोजित अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियन​शिप में पदक जीतने के बाद छो
विज्ञापन
रोहतक। अल्बेनिया की राजधानी तिराना में आयोजित अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रोहतक की तीन बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर एक स्वर्ण समेत तीन पदक प्राप्त किए हैं। छोटू राम स्टेडियम अखाड़े की इन पहलवान बेटियों की जीत से साथी खिलाड़ियों में खुशी और जोश का माहौल है।
विज्ञापन

कोच मनदीप ने बताया कि वीरवार देर शाम विश्व चैंपियनशिप में अखाडे़ की बेटियों के मुकाबले हुए। इनमें शानदार प्रदर्शन करते हुए रितिका हुड्डा ने भार वर्ग 76 किलो में स्वर्ण पदक, 55 किलो भार वर्ग में नेहा शर्मा ने रजत व 59 किलो भार वर्ग में नितिका ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। रितिका ने अपने वर्ग में विश्व चैंपियन का खिताब हासिल कर सभी का मान बढ़ाया है तो नेहा व नितिका ने भी अपने प्रदर्शन से पदक प्राप्त करने के साथ सभी को आकर्षित किया है। तीनों बेटियों की जीत से अखाड़े में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें