फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक का लोन नहीं चुकाने पर पत्नी गिरफ्तार, गोशाला संचालक पति ने कर ली आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के गांव राजगढ़ निवासी महिला बैंक से लिया लोन नहीं चुका पाई तो वीरवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने महिला और उसके पति के साथ मारपीट भी की। पत्नी की गिरफ्तारी के ढाई घंटे बाद गोशाला संचालक पति अमर सिंह ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने चौकी प्रभारी सहित तीन पुलिस कर्मियों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज किया है। इधर, चौकी प्रभारी रेनू ने कहा कि मारपीट के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महिला निर्मला ने पंजाब नेशनल बैंक से 80 हजार रुपये का ग्रुप लोन लिया था। लोन नहीं चुकाने के चलते ब्याज सहित राशि एक लाख 44 हजार हो चुकी है। बैंक की ओर से चेक बाउंस होने का मामला कोर्ट में डाला गया था। एक माह पहले महिला को कोर्ट में पेश होना था, लेकिन वह पेश नहीं हुई थी। कोर्ट ने पुलिस को वीरवार को महिला को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था। इसके चलते सुबह साढ़े पांच बजे भाड़ावास चौकी इंचार्ज व दो अन्य पुलिसकर्मी महिला को गिरफ्तार करने पहुुंचे थे। महिला का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने इस दौरान उनके साथ मारपीट की। पति बचाव में आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें