रोहतक। नवरात्र के अवसर पर नहरों में प्लास्टिक व अन्य पूजन सामग्री डालने से रोकने के लिए सुनो नहरों की पुकार मिशन व सिंचाई विभाग तीन दिवसीय जागरूकता अभियान शुरू किया है। विभागीय कर्मचारी व मिशन के सदस्यों ने वीरवार को दूसरे दिन नहरों में प्लास्टिक व अन्य सामग्री को प्रभावित ने करने के लिए लोगों को जागरूक किया।
सुनो नहरों की पुकार मिशन के मुख्य संरक्षक डॉ. जसमेर हुड्डा ने बताया कि सप्तमी से नहरों पर मिशन के पदाधिकारी, सदस्य, वाॅलंटियर्स व सिंचाई विभाग के कर्मचारी तैनात हैं। सभी सदस्यों ने वीरवार को बोहर निकट नहरी पुल व सुनारिया नहरी पुल तक पर श्रद्धालुओं को जागरूक किया। डॉ. जसमेर बताया कि पिछले 4 साल 8 महीने से आमजन को यही जागरूक किया जा रहा है कि आस्था रखिए लेकिन पानी या प्राकृतिक जलस्रोतों को प्रदूषित न करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की ओर से नहरों में डालने से रोकी की सामग्री का विधि विधान से भूमि विसर्जन किया जाएगा। खंडित प्रतिमाओं को उचित निष्पादन के लिए जींद के गतौली धाम में भेजा जाएगा। मिशन टीम ने वीरवार तक दो ट्रॉली सामग्री नहरों में प्रवाहित करने से रोकी।
सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता जयपाल ने बताया कि लोगों को पूजा सामग्री, प्लास्टिक की थैलियां और पुरानी फोटो आदि सामग्री नहरों में प्रवाहित करने से रोका जा रहा है। यह न केवल पानी को दूषित करता है बल्कि जल प्रवाह को भी बाधित करता है। उन्होंने कहा कि विभाग के 4-4 कर्मचारी प्रत्येक ब्रिज पर नहरों व जल निकायों पर निगरानी रख रहे हैं ताकि लोग जागरूक होकर गंदगी न फैलाएं।