बादली। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला झज्जर एवं जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में गांव गुभाना निवासी समाजसेवी नरेश कौशिक को रक्तदान और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें जिला कारागार दुलीना के एसपी एवं सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस सुरेंद्र सिंह गुर्जर ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
नरेश कौशिक पिछले कई वर्षों से समाज सेवा और रक्तदान जागरूकता अभियान से जुड़े हैं। उनके प्रयासों से अब तक 282 रक्तदान शिविरों का आयोजन हो चुका है, जिनमें 14 हजार से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित किया गया है।
विज्ञापन
सम्मान प्राप्त करने पर उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म है और युवाओं को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।