फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जनसमस्याओं को लेकर सामाजिक संगठनों ने डाला लघु सचिवालय के बाहर डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। पीपीपी के बहाने मजदूरों का राशन कार्ड काटने, दिहाड़ी मारे जाने के मसलों का समाधान न करने, फसल खराबे के मुआवजे का भुगतान न करने जैसी जनसमस्याओं को लेकर सीटू, किसान सभा और खेत मजदूर यूनियन के सदस्यों ने लघु सचिवालय के बाहर तीन दिवसीय डेरा डाला। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम राकेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि 23 फरवरी को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करवाकर समस्याओं का निपटारा करवाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन से पूर्व संगठनों के सदस्य मानसरोवर पार्क में एकत्रित हुए। किसान सभा के राज्य महासचिव सुमित, उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, सीटू के प्रांतीय उपाध्यक्ष सतबीर सिंह, जिला सचिव विनोद ने कहा कि मौजूदा सरकार की कॉरपोरेट परस्त नीतियों के कारण मंदी की मार झेल रहे मजदूर.. किसानों पर बजट के माध्यम से उनकी जिंदगी और आजीविका पर जबरदस्त हमला बोला है। मनरेगा के बजट में 33 फीसदी कटौती करना, फसलों की सरकारी खरीद का बजट घटाना, राशन वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाली खाद्य सुरक्षा में जबरदस्त कटौती सरकार के उदासीन रवैये को दर्शाता है। परियोजना वर्करों की मांगों को अनसुना किया जा रहा है। उन्होंने मजदूर किसान एकता को मजबूत करते हुए आगामी पांच अप्रैल को दिल्ली में आयोजित होने वाली संघर्ष रैली में हजारों की संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। एसडीएम को ज्ञापन देने के बाद प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक संबंधित अधिकारियों से बैठक कर समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर मजदूर नेता प्रकाश चंद्र, किसान नेता बलवान सिंह, धर्मबीर हुड्डा, रामचंद्र सिवाच, सतवीर पाकस्मा, धर्मपाल, रामचंद्र बैंसी, रामभगत, सत्यनारायण, संजीव सिह, शैलेंद्र, सोनू एवं पुष्पा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें