झज्जर। कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया जारी है। दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 30 जून है। राजकीय नेहरू कॉलेज में दाखिले के लिए अब तक 1865 आवेदन ऑनलाइन हो चुके हैं। बीए और बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन के लिए सीट से ज्यादा आवेदन आए हैं।
आवेदन 30 जून तक होंगे। उसके बाद मेरिट सूची जारी की जाएगी। कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि बीए के लिए अब तक 982 आवेदन आए हैं और कॉलेज में 480 सीटें हैं। इसके अलावा बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के लिए अब तक 113 आवेदन आए हैं।
इसी प्रकार कॉमर्स के लिए अब तक 138 आवेदन आए हैं। बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन के लिए 289 आवेदन, बैचलर ऑफ लाइफ साइंस के लिए 127 और बैचलर ऑफ फिजिकल साइंस के लिए 202 आवेदन और बेचलर ऑफ साइंस विद मेजर मेथमेटिकस के लिए 14 आवेदन आए हैं। कॉलेजों की पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 2 जुलाई को जारी होगी जबकि फाइनल मेरिट लिस्ट 3 जुलाई को आएगी।