फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शिक्षकों की क्षमता बढ़ाने की कवायद शुरू

Fri, 28 Jun 2024 04:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
27jjrp05 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ,झज्जर में  ऑनलाइन प्रशिक्षण  ​शिविर में उप​स्थि
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अध्यापकों के लिए तीन दिवसीय विशेष क्षमता निर्माण शिविर का शुभारंभ किया गया। आज से 29 जून तक चलने वाले इस शिविर का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी रूपेंद्र नांदल के संयोजन में किया जा रहा है।
विज्ञापन

क्षमता निर्माण विशेष प्रशिक्षण शिविर में जिले के 150 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिले के पीएम श्री स्कूलों के प्राचार्य भी इस शिविर में हिस्सा ले रहे हैं। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे इस प्रशिक्षण शिविर में झज्जर खंड के पीएम श्री स्कूल माछरौली, दुजाना, दादरी तोय और झज्जर के टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों सहित 40 अन्य जिलों के शिक्षकों को भी शिविर में ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रातः 9:30 से 4:30 बजे तक विभिन्न गतिविधियों के जरिए शिक्षकों की क्षमता को बढ़ाने के लिए आयोजन किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी रूपेंद्र नांदल के संयोजन में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर के प्राचार्य जोगेंद्र सिंह धनखड़ के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। शिविर में डीपीसी सुरजीत सिंह अहलावत, एपीसी ईश्वर मुद्गल, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से चाप सिंह, नरेश बंसल सहित अन्य इसमें सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


इंसेट
डॉ. राजीव ने शिविर का लिया जायजा
तीन दिवसीय विशेष क्षमता निर्माण शिविर का डायट माछरौली के प्रतिनिधि डॉ. राजीव देशवाल ने जायजा लिया। शिक्षकों से प्रशिक्षण के बारे चर्चा की। कहा कि इस तरह के आयोजनों से जहां शिक्षकों को फायदा होता है, वहीं विद्यार्थी भी इसे से लाभान्वित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें