फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सीएमओ ने जिले भर में 78 स्थानों पर नोटिस जारी कर दिए दिशा निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला के आदेशानुसार व उप सिविल सर्जन डॉ. मंजू मेहरा के निर्देशन में जिलेभर में एंटी डेंगू मंथ मनाया जा रहा है। इसको लेकर वीरवार को विशेष अभियान चलाया गया। इसमें जनता कॉलोनी में 22 को नोटिस जारी किए गए, झंग कॉलोनी में 7, शौरी मार्केट और सैनी पूरा में 6-6 नोटिस, ब्राह्मण मोहल्ला और प्रीत विहार 4-4, कमला नगर, न्यू राजेंद्र नगर, आदर्श नगर, प्रेम नगर, डेरी मोहल्ला, संजय कॉलोनी, सैनीपूरा में 3-3, नेहरू कॉलोनी, चाणक्य पूरी, सेक्टर-14, ओमेक्स सिटी में 2-2 नोटिस जारी किए गए। वीरवार को रोहतक में कुल 78 स्थानों पर नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जुलाई माह को एंटी डेंगू माह के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान जिले के सभी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि वो अपने अधीनस्थ आने वाले सभी एरिया सुपरवाइजर को आदेश दें कि वो स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर घर-घर जाकर बुखार के मरीजों को खोजें और उनकी ब्लड स्लाइड बनवाना सुनिश्चित करें। साथ ही अगर लगता है कि मरीज को डेंगू के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो उन्हें सलाह दें कि अपने नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिविल अस्पताल या पीजीआई में जाकर डेंगू का टेस्ट करवाएं ताकि समय रहते आमजन को स्वास्थ्य लाभ दिया जा सके। सिविल सर्जन ने अपील की कि आने वाला समय वर्षा का होगा। पानी को जमा होने न दें। छत पर पड़े कूड़े कबाड़ का उचित निस्तारण करें, टूटे पड़े मिट्टी के बर्तन, नारियल के खाली पड़े खोल आदि का निस्तारण भी उचित स्थान पर करें ताकि पानी रुकने पर उनमें मच्छर ना पनपने पाए। सिविल सर्जन ने आमजन से अपील की कि बुखार आने पर अपने नजदीकी के स्वास्थ्य केंद्र पर ब्लड स्लाइड बनवाकर बुखार का पता लगवाएं उसी अनुसार इलाज शुरू कराएं।

अब तक जिले में एक डेंगू का केस मिला

सिविल सर्जन ने बताया की अभी तक जिले में एक डेंगू का केस महम में दर्ज किया गया है। वहीं जिले में अभी तक मलेरिया का कोई भी केस दर्ज नही किया गया है। अर्बन एरिया में अभी तक 2702 नोटिस जारी किए जा चुके हैं उन्हें समझा भी दिया है कि 24 घंटे बाद अगर दोबारा से लार्वा पाया जाता है तो नगर निगम रोहतक को लिखकर चालान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें