रोहतक। शहर के वाल्मीकि चौक पर एक युवक चाकू दिखाकर पुराने बस स्टैंड की तरफ आ रहे एक व्यक्ति से मोबाइल फोन व 200 रुपये की नकदी छीनकर ले गया। इस संबंध में सिटी थाने में लूट का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक बिहार के पूर्णिया जिले के गांव चंद्रही निवासी चंद्रदीप ने दी शिकायत में बताया कि वह सुनारिया चौक के नजदीक हरिसिंह कालोनी में किराए पर रहता है। साथ ही हिसार रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरी में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। रविवार रात करीब साढ़े 9 बजे हिसार रोड की तरफ से पुराने बस स्टैंड की तरफ आ रहा था। जब वाल्मीकि चौक से आगे पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा तो एक लड़का पहले से खड़ा था, जिसे अपना नाम गौरव बताया। बोला उसके साथ झपटमारी हो गई है। वह जब तक कुछ समझ पता, युवक ने उसे गले से पकड़ लिया। साथ ही चाकू दिखाकर जेब से मोबाइल फोन व पर्स निकाल लिया। पर्स में 200 रुपये की नकदी थी।