फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एसएन जन वेलफेयर एसोसिएशन ने निकाला चार ट्राॅली कचरा

विज्ञापन
08-सुभाष नगर में सफाई कर्मियों को किया सम्मानित करते एसएन जन वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य। स्रोत ए - फोटो : samvad
विज्ञापन

विज्ञापन

रोहतक। एसएन जन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शनिवार को पहली वर्षगांठ पर सुभाष नगर में तीन घंटे अभियान चलाकर चार ट्राॅली कचरा निकाला गया। लोगों को गंदगी न फैलाने की शपथ दिलाई गई। वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान जतिन बतरा ने लोगों को संबोधित किया कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी है। हर घर से बदलाव की शुरुआत होनी चाहिए। पूर्व निगम पार्षद अशोक खुराना ने कहा कि एसएन जन वेलफेयर एसोसिएशन ने एक वर्ष पूर्ण होने सफाई अभियान चलाकर पूरे शहर को एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। मुख्य स्वच्छता निरीक्षक, सहायक स्वच्छता निरीक्षक, 32 सफाई कर्मचारी, 6 सफाई दरोगा ने निगम की तरफ से सफाई अभियान में शिरकत की। मौके पर सुरेश भूटानी, अशोक हुडिया, विजय भूटानी, अशोक वर्मा, सुरेंद्र सहगल, सुभाष मल्होत्रा, सुरेंद्र वधवा, हरीश चावला, नवीन भारती, यशपाल ढींगरा भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें