रोहतक। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर इनर व्हील क्लब रोहतक ब्लूमिंग डेल ने एनिमल वेलफेयर कमेटी के तहत गोशाला में विशेष छप्पन भोग सेवा का आयोजन हुआ। क्लब सदस्यों ने गायों के लिए 56 प्रकार के पौष्टिक आहार तैयार कर अर्पित किए। इसमें फल, हरी सब्जियां, गुड़, अनाज और हरा चारा शामिल रहा। यह आयोजन क्लब ने पहली बार किया गया। कार्यक्रम में डॉ. ताशी नरूला, गुरलीन और अर्पिता जैन ने सक्रिय सहभागिता निभाई। क्लब अध्यक्ष सिल्की बंसल ने कहा कि गो माता हमारे लिए पूजनीय है। यह आयोजन समाज में सेवा, संवेदना और पशु प्रेम का संदेश देने वाला रहा। संवाद