फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्मॉग ने बढ़ाई बेचैनी, सांस लेना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दिवाली पर हुई आतिशबाजी के बाद से हवा की गुणवत्ता बिगड़ी हुई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का अधिकतम स्तर 321 पहुंचने से सांस लेना मुश्किल हो गया है। औसत एक्यूआई भी 260 रहा। निम्नतर स्तर भी 130 के आसपास बना हुआ है। इस स्थिति ने सांस के रोगियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। स्मॉग के कारण बेचैनी बनी हुई है। यह स्थिति फिलहाल बनी रहेगी।
विज्ञापन

हवा में प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। एक्यूआई का स्तर 300 पार बना हुआ है। यह सेहत के लिए हानिकारक है। एक्यूआई का निम्न स्तर भी 130 से नीचे नहीं गया। जबकि यह 50 से कम होना स्वास्थ्य के लिए बेहतर है। औसत एक्यूआई का स्तर 260 दर्ज किया गया। पटाखों के विस्फोट से निकले धुएं व धूल कणों के कारण हवा में प्रदूषण बना हुआ है। फिलहाल प्रदूषण कम होने के आसार नहीं आ रहे हैं। इस कारण दिन भर धूप भी ठीक से नहीं खिल पा रही है। सुबह व शाम के समय प्रदूषण का स्तर खासी परेशानी बना हुआ है। प्रदूषण के कारण अस्पतालों में भी सांस के मरीजों की भीड़ बनी हुई है। रोजाना बड़ी संख्या में सांस रोगी राहत पाने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें