12सीटीके38...जम्मू कश्मीर में खेलो इंडिया वूमेंस लीग में वूशु खेल प्रतियोगिता में विजेता केंद्र
रोहतक। जम्मू कश्मीर में खेलो इंडिया वूमेंस लीग के अंतर्गत वुशु खेल प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय नाहरा की छात्रा मुस्कान का प्रदर्शन गौरांवित करने वाला रहा। 27 मार्च से 30 मार्च 2024 तक संपन्न हुई खेलो इंडिया वूमेंस लीग में मुस्कान का मुकाबला मणिपुर, राजस्थान, केरल और मेघालय के खिलाड़ियों के साथ रहा। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस लीग में मुस्कान ने तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। शुक्रवार को विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य भूप सिंह ने प्रार्थना सभा के दौरान मुस्कान को मेडल देकर सम्मानित किया। मुस्कान केंद्रीय विद्यालय नाहरा सोनीपत की कक्षा बारहवीं की छात्रा है और नाहरी गांव जिला सोनीपत की निवासी है।