रोहतक। जिले के तमाम राशन डिपो पर लगाई गई प्वाॅइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीनों की रफ्तार धीमी बनी हुई है। करीब नौ साल पहले डिपो पर लगाई गईं इन मशीनों की रफ्तार 2 जी की हैं जबकि अब 5 जी का समय चल रहा है।
ऐसे में इन पुरानी मशीनों का प्रयोग न केवल जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विभाग के कार्य को ढुलमुल बना रहा है बल्कि उपभोक्ताओं को भी घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। यह लंबा इंतजार उपभोक्ताओं के पसीने छुड़ा रहा है। ज्यादातर उपभोक्ता राशन डिपो पर शाम तक भी कतार में लगे रहते हैं।
जिले में 225 डिपो हैं। 252 पीओएस मशीनों से 1.51 लाख उपभोक्ताओं को राशन वितरित किया जाता है। वहीं, डिपो धारकों का कहना है कि धीमी प्रक्रिया से उनको भी दिक्कतें हो रही हैं। अगर 5 जी तकनीक का प्रयोग हो तो उपभोक्ताओं को राशन के लिए घंटों कतार में नहीं लगना पड़ेगा। उपभोक्ताओं को सरकार की ओर से चीनी, गेहूं, सरसों का तेल डिपो पर दिए जा रहे हैं।
राशन के लिए डिपो पर डेढ़ घंटे से लाइन में खड़ी हूं। कई बार तो तीन से चार घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। चूल्हा-चौका छोड़कर राशन के लिए डिपो पर आई हूं। यहां घंटों कतार में लगना पड़ रहा है। जल्द राशन वितरण की सुविधा होनी चाहिए।
- कविता, गीता कॉलोनी
सुबह 8:30 बजे से राशन लेने के लिए डिपो के बाहर बैठी हूं। साढ़े 11 बजे तक भी राशन नहीं मिला है। कई बार तो डिपो पर राशन के लिए उपभोक्ताओं में झगड़ा भी हो जाता है। राशन वितरण की एडवांस तकनीक होनी चाहिए।
- बिंदू, एकता काॅलोनी
राशन डिपो के बाहर डेढ़ घंटे से खड़ा हूं लेकिन अभी तक नंबर नहीं आया। राशन के लिए करीब तीन घंटे उपभोक्ताओं के लग रहे हैं। एक उपभोक्ता को राशन देने की प्रक्रिया में पीओएस मशीन पर पांच मिनट से अधिक समय लग रहा है।
- जगदीश चंद्र, श्रीनगर कॉलोनी
राशन डिपो पर दो घंटे से अपनी बारी का इंतजार कर रहा हूं। यहां लंबी लाइन लगी हुई है। एमडीयू में पढ़ता हूं। राशन के लिए यूनिवर्सिटी नहीं जा पाया हूं। उपभोक्ताओं को राशन लेने के लिए यहां घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। अन्य काम प्रभावित होते हैं।
- पंकज, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी
-
डिपो पर राशन वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के उद्देश्य से 5 जी मशीनें आनी हैं। इसके लिए उच्चाधिकारी स्तर पर प्रक्रिया चल रही है। 5 जी मशीनों से राशन वितरण तेजी से हो सकेगा।
- मनीषा, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक
2-शहर में राशन डिपो पर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद
2-शहर में राशन डिपो पर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद
2-शहर में राशन डिपो पर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद
2-शहर में राशन डिपो पर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद
2-शहर में राशन डिपो पर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद