फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: धीमी गति से हो रहा नाले का निर्माण, 4 मिमी बारिश में डूबा रोड

Mon, 20 Jul 2026 09:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो : 17 : शहर के गोहाना रोड पर जमा बरसाती पानी। स्रोत राहगीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। गोहाना रोड पर नाला निर्माण की धीमी गति के कारण सोमवार शाम को केवल 4 मिमी बारिश में ही सड़क पर जलभराव हो गया। शिकायत मिलने पर जनस्वास्थ्य विभाग की टीम ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद पानी निकाला। इस दौरान राहगीर जलभराव में से गुजरते रहे।



करीब ढाई माह पहले गोहाना रोड पर सवा करोड़ रुपये की लागत से 700 मीटर लंबा नाला निर्माण शुरू हुआ था। यह नाला गोहाना अड्डा से सुखपुरा चौक तक बनाया जाना है। इसका मुख्य उद्देश्य बारिश में होने वाले जलभराव का स्थायी समाधान करना है।
विज्ञापन

अब तक इसका केवल 30 फीसदी कार्य ही पूरा हो पाया है। कार्य की धीमी गति ने सोमवार की बारिश में पानी निकासी के इंतजामों की कमी उजागर कर दी। शहर के अन्य हिस्सों में भी जलभराव से निपटने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त बैठकें हुई हैं। लेकिन गोहाना रोड पर समाधान के लिए अभी महीनों इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


नगर निगम की संयुक्त आयुक्त नमिता ने बताया कि गोहाना अड्डा से सुखपुरा चौक तक नाला निर्माण जारी है। नाला पूरा होने में अभी समय लगेगा। उन्होंने कहा कि नाले के पानी को बारिशी लाइन से जोड़ा गया है। जरूरत पड़ने पर जलनिकासी के लिए मोटर भी लगाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें