फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नालों की सफाई में टूटा स्लैब, लोग परेशान

Wed, 23 Jul 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
कलानौर में टूटा हुआ नाला व हटे हुए स्लैब के पत्थर। संवाद
विज्ञापन
कलानौर। शहर के रोहतक-भिवानी मार्ग पर नपा ने दुकानों के बाहर नालों की सफाई तो करवा दी है लेकिन सफाई टीम स्लैब तोड़ गई। अब नए स्लैब नहीं लगाए जा रहे हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दुकानदार सोनू सैनी, मोनू सैनी व अमित लाठर ने बताया कि 20 दिन पहले नपा की टीम बुलडोजर से भिवानी चुंगी स्थित नालों की सफाई करने पहुंची थी। बुलडोजर ने सफाई करते समय नाले की स्लैब तोड़ दी। अब तक नाले खुले पड़े हैं। दुकानदारों ने कहा कि नाले में आवारा पशुओं के गिरने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

वर्जन

कर्मचारियों को बोल दिया गया है। मौका पर जाकर समस्या का समाधान किया जाएगा। अभी स्लैब के नए पत्थर लगाएं जा रहें। जहां जहां कमियां हैं दूर की जा रही है।
विनय कुमार, नपा सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें