फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वकील की कार का शीशा तोड़कर नकदी चुराई

Sun, 04 Feb 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। आंबेडकर चौक के पास मॉडल स्कूल में बच्चे को स्कूल से लेने आए वकील की कार का शीशा तोड़कर चोर चार हजार रुपये की नकदी निकालकर ले गए। इस संबंध में आर्य नगर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में चुन्नीपुरा निवासी पोरस मलिक ने बताया कि वह पेशे से वकील हैं। शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे मॉडल स्कूल में पढ़ रहे बच्चे को लेने आए थे। कार को चर्च के पास खड़ी कर दिया। जब स्कूल से वापस आए तो देखा कार का कंडेक्टर साइड का शीशा टूटा मिला। साथ ही कार में रखा पर्स गायब था। पर्स में 4 हजार रुपये की नकदी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, डेबिट कार्ड व अन्य सामान भी था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें