फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खुले दरबार में नौ शिकायतों में से छह का हुआ समाधान

Wed, 19 Apr 2023 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
राजीव गांधी विद्युतभवन में बिजली दरबार में अपनी बिल की समस्या को बताता उपभोक्ता। अमर उजाला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। राजीव गांधी विद्युत भवन में मंगलवार को बिजली निगम की ओर से खुला दरबार लगाया गया। इसमें चैयरमेन वीके कत्याल ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के आदेश दिया। दरबार में नौ उपभोक्ता पहुंचे, जिनमें से छह का मौके पर ही समाधान किया गया और तीन को समाधान के लिए आश्वासन दिया गया।
उपभोक्ता राजपाल ने बताया कि उनका बिजली का बिल बहुत ज्यादा आता है। पहले दो बार ठीक करवा चुके हैं, लेकिन जिस समय बिल आता है उसमें वहीं बिल दोबारा से जुड़कर आ जाता है। विभाग द्वारा इसका स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा था। बिजली दरबार का पता चला तो उसमें अपनी शिकायत रखी और चेयरमैन ने अधिकारियों को स्थायी समाधान करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता साहिल ने बताया कि बिजली निगम ने हमारा पुराना लगा हुआ मीटर बदलकर उसकी जगह नया मीटर लगाया था। पुराने मीटर में बहुत कम बिल आता था। समय पर बिल भर दिया जाता था। जैसे ही नया मीटर लगाया गया तो पहली बार में 24 हजार रुपये बिल आ गया। निगम में इस बात की शिकायत भी कि लेकिन अगला बिल आने तक भी कोई समाधान नहीं किया गया। बिजली दरबार में चेयरमैन के सामने अपनी समस्या को बताया तो उन्होंने तुरंत समाधान के आदेश दिए। लेकिन जब तक अगला बिल नहीं आएगा तब तक यह नहीं पता लग पाएगा की समस्या का समाधान हुआ या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें