21...एमडीयू में ऑनलाइन सेवाओं का शुभारंभ करते कुलपति प्रो. राजबीर साथ हैं डीन एकेडमिक अफेयर्स प
रोहतक। एमडीयू ने विद्यार्थियों को आधुनिक, पारदर्शी और सुगम शैक्षणिक सेवा उपलब्ध कराने के लिए छह ऑनलाइन सेवाओं का शुभारंभ किया। उद्घाटन कुलपति प्रो. राजबीर ने किया।
इन सेवाओं में पुनर्मूल्यांकन, री-चेकिंग, डुप्लीकेट विस्तृत अंक-पत्र (डीएमसी), डुप्लीकेट डिग्री, ट्रांसक्रिप्ट और बैकलॉग प्रमाणपत्र शामिल हैं। इन सेवाओं के शुरू होने से अब विद्यार्थियों को परीक्षा एवं शैक्षणिक दस्तावेजों से जुड़ी प्रक्रियाओं के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। कुलपति ने कहा कि एमडीयू शिक्षा के साथ प्रशासनिक सुधारों में भी तकनीक को अपना रहा है।
चीफ कंसलटेंट (एग्जामिनेशन) प्रो. महाबीर धनखड़ और परीक्षा नियंत्रक प्रो. राहुल ऋषि ने ऑनलाइन सेवाओं के बारे में बताया। कहा, यह डिजिटल पहल एमडीयू को आधुनिक, उत्तरदायी और छात्र अनुकूल विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। संवाद