फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह विद्यार्थी, पांच गृहिणी समेत कोरोना के 23 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते मरीजों ने स्वास्थ्य संबंधी चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 23 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं, कोविड-19 के नियमों का पालन व भीड़ वाली जगहों पर जाते समय एहतियात बरतना जरूरी कर दिया गया है। इसके साथ ही मार्च माह में 25 तारीख तक कोरोना मरीजों का आंकड़ा 146 पहुंच गया है। जिले में संक्रमितों की संख्या 12455 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में वीरवार को कोरोना के 23 नए संक्रमित सामने आए हैं। इसमें छह विद्यार्थी, पांच गृहिणी, तीन डॉक्टर, पांच नौकरीपेशा, दो बुजुर्ग, एक शिक्षक व एक किसान शामिल है। जिले में लगातार तीसरे दिन इकाई के अंक से अधिक मरीज सामने आने से महामारी के खतरे की घंटी बज गई है। ऐसे में एहतियात बरतना जरूरी है। वीरवार को जांच के लिए 785 नए सैंपल लिए गए। इसके साथ ही अब तक लिए गए सैंपलों का आंकड़ा दो लाख 99 हजार 716 पहुंच गया है। इनमें से दो लाख 86 हजार 899 सैंपल निगेटिव मिले। वहीं, 362 मरीजों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। इसके साथ ही कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 101 हो गई है। इसमें से पांच अस्पताल में उपचाराधीन हैं, वहीं 96 घरों में एकांतवास में उपचार ले रहे हैं। मरने वालों का आंकड़ा 160 पर ही स्थिर है। जिले में संक्रमण की दर 4.15 प्रतिशत व रिकवरी दर 97.90 प्रतिशत पहुंच गई है।
विज्ञापन

897 ने लगवाई पहली डोज
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग का जागरूकता व टीकाकरण अभियान जोरों पर है। इसी कड़ी में वीरवार को जिले में 897 लोगों को पहली डोज लगाई गई। यही नहीं 235 ने टीके की दूसरी डोज लगवाई। विभाग की ओर से टीकाकरण के लिए शिविर भी लगाए जा रहे हैं।
कोविशील्ड की 10 हजार डोज रोहतक पहुंची
जिले में कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन की नई खेप रोहतक पहुंच गई है। कोविशील्ड की 10 हजार डोज मरीजों के आई है। स्वास्थ्य विभाग ने डोज अपनी देखरेख में ले ली है। इसका जिले के विभिन्न केंद्रों पर शीघ्र ही वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें