फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दिल्ली पुलिस के जवान के घर से छह लाख रुपये चोरी

Mon, 04 Nov 2024 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। दहिया कॉलोनी निवासी दिल्ली पुलिस के जवान के घर से चोर छह लाख रुपये चोरी कर ले गए। पुलिसकर्मी ने इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को देते हुए पड़ोसी पर चोरी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निजामपुर फिलहाल दहिया कॉलोनी निवासी सुशील कुमार ने बताया कि वह दिल्ली पुलिस में तैनात है। 30 अक्तूबर को पूरा परिवार गांव में दिवाली का पर्व मनाने के लिए गए थे। उन्होंने कुछ दिन पहले सरस्वती विहार में मकान बेचा था, जिसकी छह लाख रुपये की रकम को अपने घर पर रखी थी। दिवाली का पर्व मनाने के बाद वह रविवार को घर पहुंचे तो अलमारी का सामान बिखरा मिला। वही अलमारी में रखी छह लाख रुपये की नकदी भी गायब मिली। जांच करने पर पाया कि चोरों ने दरवाजे की कुंडी के नट खोलकर घर के अंदर घुसकर नकदी चोरी की है। जिसका पड़ोसी पर लगाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी उप निरीक्षक ब्रिजपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी का पता लगाकर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें