फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 साल की गृहिणी समेत छह ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के 120 नए मरीजों के साथ जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 25218 हो गई है। बुधवार को 105 मरीज कोरोना से जंग जीत कर ठीक हो गए हैं। हालांकि 29 साल की गृहिणी सहित छह ने उपचार के दौरान दम भी तोड़ दिया है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि लॉकडाउन का असर धीरे-धीरे देखने को मिल रहा है। अब नए कोरोना संक्रमितों की संख्या घट रही है। जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 1498 हो गई है। इसमें से 122 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं और 1376 होम आइसोलेशन में हैं। अभी तक जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 490 पहुंच गई है। गौरतलब है कि जिले में 5.87 प्रतिशत के हिसाब से संक्रमण फैल रहा है, जबकि रिकवरी दर 92.12 प्रतिशत चल रही है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 23232 हो गई है।
205012 को लगाई कोरोना से बचाव की वैक्सीन
डिप्टी सिविल सर्जन एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिलजीत त्रेहान ने बताया कि जिले में अब तक 205012 लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसमें बुधवार को 1444 को पहली व 768 को दूसरी डोज लगाई गई है।
विज्ञापन

566 बेड पर महज 189 मरीज
पीजीआईएमएस में कोरोना मरीजों के लिए बेड की मारामारी समाप्त हो गई है। बुधवार को संस्थान में कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित बेड की संख्या 566 रही, जबकि 189 मरीज ही उपचाराधीन थे। संस्थान में 38 मरीज ऑक्सीजन पर, 80 हाई फ्लो ऑक्सीजन पर व 50 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना मरीजों के उपचार में कोई समस्या नहीं आ रही है। हमारे कई मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें