फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 साल के छात्र सहित छह ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 28 साल के छात्र ने कोरोना उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके अलावा पांच और कोरोना मरीजों की मौत हुई हैं। मंगलवार को 325 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। हालांकि राहत की बात है कि 647 मरीज ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 23327 हो गई है। इसमें से 21286 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। इससे जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 1597 रह गई है। इसमें से 71 अस्पताल में भर्ती हैं और 1526 मरीज घरों पर एकांतवास में उपचार पा रहे हैं। जिले में कोरोना से दम तोड़ने वालों की कुल संख्या 444 हो गई है। वहीं, 5.64 प्रतिशत के हिसाब से कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है और रिकवरी रेट 91.25 प्रतिशत हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 3244 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं, जबकि अभी तक जिले में 413124 लोग कोरोना की जांच करवा चुके हैं।
158512 का हो चुका टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग जिले में अब तक 158512 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगा चुका है। डिप्टी सिविल सर्जन एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिलजीत त्रेहान ने बताया कि सोमवार को 1851 को पहली व 483 को कोरोना से बचाव की दूसरी डोज लगाई है।
विज्ञापन

443 बेड पर 308 मरीज
पीजीआईएमएस में कोरोना मरीजों के लिए 443 बेड आरक्षित हैं। हालांकि यहां 308 मरीज ही भर्ती हैं। यहां 106 मरीज ऑक्सीजन पर, 129 हाई फ्लो ऑक्सीजन पर व 56 वेंटिलेटर पर हैं।
संस्थान जब चाहे बढ़ा सकता है 98 ऑक्सीजन बेड
पीजीआईएमएस ऑर्थो विभाग के एलुमनाई डॉ. आशीष गुलिया ने सोमवार को संस्थान को 98 ऑक्सीजन कंसट्रेटर व 25 हजार एन-95 मास्क टाटा मेमोरियल अस्पताल मुंबई से दान करवाए हैं। अब संस्थान मरीजों के लिए 98 ऑक्सीजन बेड और शुरू कर सकता है। इसमें ऑक्सीजन वाले मरीजों के लिए आसानी होगी, क्योंकि 98 ऑक्सीजन कंसट्रेटर मशीन अपने आप ऑक्सीजन तैयार कर मरीजों को दे सकती हैं। इसका लाभ पीजीआईएमएस के डॉक्टरों व मरीजों को मिलेेगा। 98 सिंपल ऑक्सीजन वाले मरीजों को अब न तो लिक्विड ऑक्सीजन की जरूरत होगी और न ही सिलिंडर वाले ऑक्सीजन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें