17सीटीके10...बिजली निगम के जनता दरबार में उपभोक्ताओं की समस्या सुनते कार्यकारी अभियंता रामेंद्
राजीव गांधी विद्युत भवन में शुक्रवार को जनता दरबार में छह उपभोक्ताओं की शिकायतें आईं। इनमें बिजली बिल गलत से संबंधित समस्याएं आईं। इन समस्याओं का समाधान करने के लिए कार्यकारी अभियंता रामेंद्र मलिक ने बैठक ली। एक समस्या का मौके पर समाधान कर दिया गया। शेष समस्याओं को समाधान के लिए सब डिविजन एक में भेज दिया गया है।
खरावड़ निवासी अंकुश ने बताया उसका बिजली बिल गलत आया हुआ है। खरावड़ निवासी अंगूरी देवी ने मीटर चेक करवाने के लिए एप्लीकेशन लगाई, इन दोनों समस्याओं को समाधान के लिए सब डिविजन एक में भेज दिया गया है। आजादगढ़ निवासी संदीप कुमार और सेक्टर-37 निवासी संजय कुमार की मीटर से संबंधित समस्या रही। शास्त्री नगर निवासी सुनीता की बिल गलत होने की समस्या रही। निगम ने इसके समाधान के लिए एसडीओ से रिपोर्ट मंगवाई है। हिसार रोड निवासी जगदीश की बिल ना मिलने की समस्या रही। इन्होंने बताया कि पिछले दो साल से इन्हें बिजली बिल नहीं मिल रहा है। इनको उसी समय बिल निकालकर दे दिया गया, और इनकी समस्या का समाधान कर दिया गया।