संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। बहन सुरक्षा की हत्या करने वाले भाई अनिल की हालत में सुधार होने के बाद पुलिस सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। हालांकि, कीटनाशक पीने के कारण आरोपी बोल नहीं पा रहा है, इसीलिए पुलिस को बहन की हत्या करने का कारण पता नहीं चल सका है।
रविवार को कलानौर के गांव सांगाहेड़ा में भाई कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास कर रहा था। बहन सुरक्षा ने रोका तो चाकू से कई बार हमला कर हत्या कर दी। उसके बाद खुद ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या की कोशिश की।
चाकू को भी बरामद करेगी पुलिस
हत्या में प्रयाेग किए गए चाकू को भी पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेने के बाद बरामद करेगी। कीटनाशक पीने के कारण आरोपी अभी कुछ बात नहीं पा रहा है, इसीलिए पुलिस चाकू को सोमवार को बरामद नहीं कर सकी।
आरोपी की हालत में सुधार होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। कीटनाशक पीने के कारण आरोपी कुछ बोल नहीं पा रहा है। मंगलवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
- सुलेंद्र कुमार, थाना प्रभारी कलानौर