फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! मुझे पत्नी से बचाओ, करती है मारपीट, जीना हुआ मुहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
माडल टाउन के एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर पत्नी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि पत्नी अक्सर बिना बात ही उसकी पिटाई करती है। इससे उसका जीना मुहाल हो गया है। उसने पत्नी व साली को घर में निकलवाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता का कहना है कि वह माडल टाउन में रहता है। वह घर पर पत्नी और बेटे के साथ रहता है। इतना ही नहीं, उसकी साली भी वहां अक्सर आकर घर में रहती है। घरेलू मामले में पत्नी का साथ देती है। उसने बताया कि वह पत्नी को बोहर गांव के युवक से मिलने से रोकता है, लेकिन वह नहीं मानती है। इतना ही नहीं, घर पर रहते हुए भी बोहर के युवक से बातचीत करती रहती है। वह अपनी पत्नी व साली को घर पर नहीं रखना चाहता। दोनों को घर से निकालने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें