फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: साहब बढ़ा हुआ बिल कम करवा दो, चक्कर लगा-लगा थक चुका हूं...

Wed, 19 Jul 2023 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
राजीव गांधी विद्युत भवन में उपभोक्ताओं ​समस्याएं सुनते बिजली निगम के अ​धिकारी । संवाद
विज्ञापन
रोहतक। राजीव गांधी विद्युत भवन में मंगलवार को उपभोक्ताओं की शिकायत के समाधान के लिए जनता दरबार लगाया गया। इसकी अध्यक्षता एसई मनिन्दर सिंह ने की। दरबार में छह उपभोक्ता पहुंचे, इनमें से दो का मौके पर ही समाधान किया गया। उपभोक्ता विजेंद्र का बिल बढ़ा हुआ आने से वह काफी परेशान और गुहार लगा रहा था कि साहब बढ़ा हुआ बिल जल्दी से कम करवा दो, चक्कर लगा-लगा थक चुका हूं। हालांकि एसई ने एसडीओ को समाधान के आदेश दे दिए हैं। घिलोड़ निवासी अमरजीत ने बताया कि वह जसिया गांव के ऑफिस में भी समाधान के लिए पांच बार चक्कर काट चुका हूं। लेकिन अधिकारियों द्वारा आश्वासन ही मिलता रहा। मंगलवार को बिजली दरबार में काफी आशा लेकर पहुंचा हूं। लेकिन अभी भी समाधान के लिए आश्वासन ही मिला है। स्थाई समाधान अभी भी नहीं हुआ है। बिजली दरबार में ज्यादातर समस्याएं बिल ज्यादा आने की रही। एक अन्य उपभोक्ता राजबीर ने बताया कि पिछले महीने बिल ज्यादा आने के कारण उसको भर दिया गया था। लेकिन वहीं बिल दोबारा से जुड़कर आ गया। एसई के समक्ष समस्या को रखा तो मौके पर अधिकारी को बुलाकर समाधान के आदेश दिए। लेकिन जब तक अगला बिल नहीं आएगा तब तक समाधान होने का नहीं पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें