फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिकल ट्रेड में 104.6 प्रतिशत रही कट ऑफ

Wed, 19 Jul 2023 02:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले के लिए मंगलवार को ऑनलाइन जारी तीसरी मेरिट सूची 100 प्रतिशत के पार हो गई। मेरिट सूची में इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिकल ट्रेड की 24 सीटों की कट ऑफ सूची सबसे अधिक 104.6 प्रतिशत रही। वहीं कंप्यूटर ऑपरेटर प्रोग्रामिंग असिस्टेंट ट्रेड की कट ऑफ 102 प्रतिशत रही। तीसरी मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थियों को आईटीआई की 13 ट्रेड में रिक्त सीटें आवंटित की जाएंगी। बाकी ट्रेड में भी मेरिट सूची 100 प्रतिशत के पार रही।
विज्ञापन

सैनिक भवन आईटीआई से अनिल जांगडा ने बताया कि तीसरी काउंसिलिंग में रिक्त 239 सीटों में से विद्यार्थियों को सीटें आवंटित की गई हैं। इसके बाद रिक्त सीटाें पर विद्यार्थियों को मेरिट सूची के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। तीसरी मेरिट सूची जारी होने के बाद 21 जुलाई तक दस्तावेज सत्यापन किए जाएंगे। 22 जुलाई तक विद्यार्थी फीस जमा करवा सकेंगे। इसके बाद पोर्टल पर 24 जुलाई को रिक्त सीटें दर्शाई जाएंगी, 28 जुलाई को चौथी मेरिट सूची जारी होगी। विद्यार्थी चार अगस्त तक फीस जमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन


बॉक्स
13 ट्रेड की तीसरी मेरिट सूची

ट्रेड मेरिट प्रतिशत
केटरिंग एंड हॉस्पिटेलिटी असिस्टेंट 59.4
कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट 102
ड्राफ्टसमैन सिविल 94.8
फूड प्रोडक्शन ड्यूल 73.6
ड्राफ्टसमैन मेकेनिकल 86.2
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिकल ड्यूल 104.6
हेल्थ सेनेटरी इंस्पेक्टर ड्यूल 92.6
फिजियोथेरेपी टेक्नीशियन ड्यूल 87.8
प्लंबर 90.6
शीट मेटल वर्कर ड्यूल 54.5
टेक्निशियन पावर इलेक्ट्रानिक सिस्टम 93.6
वायरमैन 100
स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेट्रियल असिस्टेंट-अंग्रेजी 100
स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेट्रियल असिस्टेंट-हिंदी 95.6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें