जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) नहर में 20 दिसंबर को पानी आना है। लोगों को बहुत किफायती तरीके से पानी का इस्तेमाल करना होगा, क्योंकि जलघर एक और तीन से एक वक्त जलापूर्ति की जा रही है। नहर न आने के कारण जेएलएन (जवाहर लाल नेहरू) और भालौठ सब ब्रांच नहरों में पानी कम हो गया है।
इसके अलावा जलघर में पानी काफी कम हो गया है। जलघर में सतह से 16 फीट ऊंचे लगे पानी मापने के स्केल में अब तीन फीट से कम पानी बचा है। जनस्वास्थ्य विभाग का दावा है कि लिफ्टिंग का काम जोरों पर है। प्रथम और तृतीय जलघर से एक वक्त पानी की सप्लाई की जा रही है। वहीं, जलघर द्वितीय से दो वक्त पानी पांच से दस मिनट कम सप्लाई की जा रही है। पानी कम होने का नहरी पानी स्वच्छ बनाने की गति भी पहले से कम हुई है। जलघर बने पानी को स्वच्छ करने वाले हौज में काफी धीमी गति से पानी पहुंच रहा है। विभाग की ओर से यह भी दावा किया गया है कि जेएलएन आने तक शहरवासियों को पानी की समस्या न हो, इसलिए पानी भंडारण काम तेज गति से किया जा रहा है। शहरवासियों को समस्या नहीं आने दी जाएगी।
लिफ्टिंग का काम जोरों पर चल रहा है। शहर को पानी हर हाल में पहुंचाना है। प्रथम और तृतीय से एक वक्त, वहीं द्वितीय से दो वक्त पांच से दस मिनट कम पानी की सप्लाई की जा रही है। यह व्यवस्था नहर आने तक जारी रहेगी।
- तरुण गर्ग, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग।