फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रजत पदक विजेता खिलाड़ी अंशू का हुआ भव्य स्वागत

Tue, 05 Aug 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो : 32अंशू बेरवाल को सम्मानित करते संघ के संरक्षक धर्मवीर बल्डोदिया। स्रोत : संघ
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले की खिलाड़ी अंशू बेरवाल ने सोनीपत जिले के खरखोदा में आयोजित नॉर्थ जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। अंशू ने राष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान भी सुनिश्चित किया है। रेवाड़ी में लौटने पर जिला खेल ताइक्वांडो संघ की ओर से उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस दाैरान संघ के संरक्षक धर्मवीर बल्डोदिया, अध्यक्ष एडवोकेट उत्तम सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रुति शर्मा, सतीश सैनी, अजीत मलिक, प्रशिक्षक दीपचंद यादव, अनेक खिलाड़ी और अभिभावक मौजूद रहे। बावल कस्बे के बेरवाल गांव की रहने वाली अंशू इससे पूर्व भी वह पिछले माह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीत चुकी हैं, जिससे उनकी निरंतर प्रगति और मेहनत का स्पष्ट प्रमाण मिलता है।
संघ के सचिव और प्रशिक्षक दीपचंद यादव ने अंशू की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अंशू की लगन, अनुशासन और परिश्रम ने आज उसे इस मुकाम तक पहुंचाया है। हमें विश्वास है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम गौरवान्वित करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें