Silence in the vegetable market
- फोटो : RohtakCity
बहादुरगढ़ व सांपला सब्जी मंडी में कोरोना संक्रमित मिलने का असर शहर की नई सब्जी मंडी पर साफ पड़ रहा है। यहां दिन भर बनी रहने वाली चहल-पहल की जगह सन्नाटा पसरा पड़ा है। इधर, फल-सब्जी विक्रेताओं को अपने लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। शहर की नई सब्जी मंडी में शनिवार को दुकानें बंद रही। इस कारण यहां सन्नाटा पसरा रहा। महामारी के खतरे को भांपते हुए मंडी के विक्रेता भी यहां आने से परहेज बरत रहे हैं। सब्जी-फलों के होल सेलर व आढ़ती दो दिन से मंडी नहीं आए हैं। नई फल एवं सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सोनू छाबड़ा ने कहा कि मंडी अभी बंद है। रविवार को भी मंडी नहीं खुलेगी। फिलहाल मंडी खोलने के संबंध में कोई निर्देश भी नहीं मिला है। एहतियातन दुकानदारों ने मंडी बंद रखने का फैसला लिया है।