सर छोटू राम राजकीय महिला महाविद्यालय में इलेक्टोरल क्लब के तत्वावधान में शनिवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें महाविद्यालय की छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने हस्ताक्षर करके 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में अवश्य वोट डालने की प्रतिबद्धता जताई। अभियान में लगभग 350 छात्राओं एवं 40 स्टाफ सदस्यों ने हस्ताक्षर किए। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संतोष हुड्डा ने छात्राओं को संदेश दिया कि स्वयं और अपने परिवार के साथ वोट डालने जरूर जाए। हम मतदान करके ही लोकतंत्र को सफल बना सकते हैं।