फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने शनिवार को फ्लैग मार्च निकाला। चुनाव से पूर्व कानून एवं शांति-व्यवस्था बनाए रखने व आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के लिए कलानौर व बहुअकबरपुर क्षेत्र में फ्लैग निकाला गया। फ्लैग मार्च उप पुलिस अधीक्षक कलानौर राजीव कुमार के नेतृत्व में निकाला गया।
विज्ञापन

प्रभारी थाना कलानौर, प्रभारी थाना बहुअकबरपुर व थाना टीम ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान लोगों से कानून का पालन करने की अपील की गई। अवैध साधनों से चुनाव पर प्रभाव डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के बारे में अवगत कराया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अजय कुमार के आदेशों से अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने बताया कि चुनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने व प्रशासन पर भरोसा कायम रहे, इसके लिए रोहतक पुलिस लगातार फ्लैग मार्च निकाल रही है। फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगो को कानून की पालना करने की अपील की गई है। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। कानून की अवहेलना करने वाले के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें