फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्रेटरी के हस्ताक्षर पर न करें लेनदेन

Fri, 24 Jul 2015 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
वैश्य एजुकेशन सोसायटी को लेकर प्रशासन भले ही सक्रिय न हो, कॉलेजियम सदस्य कोई चूक नहीं होने देना चाहते।
विज्ञापन


फंड का दुरुपयोग न हो, इसके लिए बृहस्पतिवार को कॉलेजियम सदस्यों ने संस्था के स्कूल-कॉलेजों और बैंकों को पत्र भेज दिए।


पत्र के माध्यम से कॉलेजियम सदस्यों ने गवर्निंग बॉडी भंग होने की जानकारी दी है और चेताया है कि पूर्व सेक्रेटरी दीपक गोयल के हस्ताक्षर पर किसी भी प्रकार का लेनदेन न किया जाए।
बता दें कि वैश्य एजुकेशन सोसायटी की गवर्निंग बॉडी को भंग कर दिया गया है। कई दिन पूर्व सोसायटी रजिस्ट्रार ने बॉडी भंग करने का आदेश तो जारी कर दिया लेकिन प्रशासक की नियुक्ति के लिए चंडीगढ़ से पत्र नहीं आया है। बृहस्पतिवार को भी पत्र नहीं आया तो कुछ कॉलेजियम सदस्यों ने संस्था के सभी स्कूल-कॉलेजों के साथ संस्था का लेनदेन करने वाले पीएनबी और यूनियन बैंक में पत्र भेज दिए। कॉलेजियम सदस्य अजय गुप्ता ने बताया कि पूर्व सेक्रेटरी अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए पत्र के माध्यम से सभी को जानकारी दी गई है कि पूर्व सेक्रेटरी के हस्ताक्षर पर कोई लेनदेन न किया जाए। उनकी ओर से सोसायटी के नाम पर लिया गया कोई भी निर्णय आधारहीन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज पत्र आने की उम्मीद  
कॉलेजियम सदस्य अजय गुप्ता ने बताया कि बुधवार को चंडीगढ़ से पत्र आना था, लेकिन मंत्रिमंडल के विस्तार के कारण सरकार अभी व्यस्त है। उम्मीद है कि शुक्रवार शाम तक यह पत्र भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें