रोहतक। वैश्य महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग और मीडिया क्लब की ओर से क्रिएटिव राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष व संयोजक डॉ. सुनैना ने बताया कि विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने मीडिया और आर्थिक विकास पर अपने रचनात्मक विचारों को व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने अपने रचनात्मक लेखन पर चर्चा भी की। प्रतियोगिता में श्रुति व नेहा ने प्रथम, हर्षिता, नीतिका, सूरज ने द्वितीय और करीना, भतेरी, अंकित और सिमी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं राजनीति शास्त्र विभाग की ओर से निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्रों ने मतदान के महत्व विषय पर अपने विचार साझा किए। विभागाध्यक्ष डॉ. पिंक प्रभा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 35 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और भारत की 65% आबादी युवाओं की है। इस मौके पर डॉ. पिंक प्रभा, डॉ. दिनेश रानी बंसल, डॉ. मोनिका गुप्ता, डॉ. राजल गुप्ता, डॉ. विनीत बाला, गीता गुप्ता, डॉ. रविकांत, डॉ. विकास, डॉ. पिंकी यादव, डॉ. उन्मेष मिश्र और डॉ. कमल रानी मौजूद रहे।